नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। नीमच जिले के थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। साथ ही एक थाना प्रभारी को पुलिस लाइन भी अटैच किया है।
एसपी तोलानी के द्वारा जारी आदेश में मनासा थाना प्रभारी रमेशचंद्र दांगी का तबादला पुलिस लाइन नीमच किया गया है। दांगी की जगह पुलिस लाइन नीमच से उपनिरीक्षक नीलेश सोलंकी को मनासा थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक इंद्रकुमार तिवारी का ट्रांसफर नीमच सिटी थाने किया गया है।