आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशानुसार प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने जिला चिकित्सालय आगर मालवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक को 24 घंटे सेवायें प्रदान करने हेतु आदेशित किया। साथ ही डायलेसिस युनिट में मरीजां की लंबित डायलेसिस होने पर 2 अतिरिक्त डायलेसिस मशीन की मांग राज्य स्तर पर की गई। अभी वर्तमान में 5 डायलेसिस मशीन संचालित है। सीएमएचओ ने जिला अस्पताल में बंद पडे दंत विभाग को भी आज से सुचारू रूप से संचालित करवाया। निरीक्षण के दौरान डॉ डीएस परमार, डॉ संदीप नाहटा एवं समस्त जिले की टीम मौजूद रही।