BREAKING NEWS
खनियांधाना के गूड़र गांव में भीषण आग, 4 साल की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रामपुरा थाने में लगा समाधान शिविर,.. <<     KHABAR : कीचड़युक्त पेयजल सप्लाई से लोग परेशान, नगर.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार कल कंजार्डा में,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT: अवैध खनिज परिवहन पर चला प्रशासन का शिकंजा,.. <<     सिरोही के माउंट आबू से जुड़ा महाराणा प्रताप.. <<     गुना जिले के म्याना में राज्यसभा सांसद महेश.. <<     KHABAR : खरगोन के धुलकोट में शराब बिक्री के खिलाफ.. <<     NEWS : नागरिकों को बड़ी राहत, 18 जून से वार्ड-वार.. <<     खरगोन में धार्मिक आस्था की भूमि को बचाने की.. <<     महाराणा प्रताप जयंती पर सेगांव को.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, एक.. <<     NEWS : आदि कर्मयोगी अभियान, किसानों को निःशुल्क.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट, 34 जिलों में.. <<     NEWS : 21 जून को वीर कल्लाजी राठौड़ की स्मृति में.. <<     NEWS : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर.. <<     BIG NEWS : इनामी हिस्ट्रीशीटर के फ्लैट पर छापा,.. <<     छतरपुर जिले के किशोर सागर तालाब में अतिक्रमण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 7:24 pm
REPORT : जिला मुख्यालय पर कलेक्टर वानखेड़े ने की जनसुनवाई, 101 आवेदकों की परेशानी जान अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- समय-सीमा में करें निदान, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में 101 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें निराकरण योग्य आवेदनों का कलेक्टर वानखेड़े ने मौके पर ही निराकरण करवाया तथा शेष आवेदनों को निराकरण के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को सौंपे गए।

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर, संयुक्त कलेक्टर राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, एसडीएम सत्येन्द्र बैरवा, डिप्टी कलेक्टर मनीषा कौल सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में आवेदक चन्दरसिंह निवासी गरबड़ा ने कृषि भूमि का बंद रास्ता खुलवाने हेतु आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि कृषि भूमि पर आने-जाने का पीढ़ी दर पीढ़ी रास्ता गांव के अनावेदकों द्वारा हंकाई-जुताई कर पूर्णतः बंद कर दिया है, जिससे कृषि कार्य के लिए परेशानी हो रही है, रास्ता शीघ्र खुलवाया जाए। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार झांटा को रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए। आवेदक चौनसिंह निवासी पटपड़ा ने पशुशेड की राशि का भुगतान करवाने हेतु आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि शासन की योजना में पशुशेड का निर्माण करवाया गया था, जिसकी राशि का भुगतान जनपद पंचायत सुसनेर के माध्यम से होना था, पशुशेड़ निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद समस्त देयक बिल प्रस्तुत करने के बाद भी राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पशुशेड की राशि का भुगतान करवाया जाए। आवेदिका कमलाबाई ने विगत 8-10 वर्षां से निवासरत स्थान का पट्टा प्रदान करवाने हेतु आवेदन दिया। आवेदिका ने बताया कि वह मास्टर कॉलोनी में मील के पीछे एक टापरी बनाकर रह रही है, किन्तु वर्तमान में उक्त स्थान पर बनी टापरी हटवाने का अनावेदकों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। आवासीय पट्टा प्रदान करवाया जाए, ताकि आवास निर्माण करवाया जा सके। आवेदक मेहरबान निवासी करकडिया ने पुत्र की अज्ञात वाहन से मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता प्रदान करवाने, कन्हैयालाल निवासी आगर ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पुत्री का विवाह होने पर राशि प्रदान करवाने, रूकमाबाई ने सीमांकन आदेश हो जाने के बाद पटवारी द्वारा सीमांकन नहीं करने, पेपाबाई निवासी आगर ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में राशि खाते में जमा नहीं होने पर राशि जमा करवाने, राधेश्याम निवासी कडिया ने भाई द्वारा भूमि पर जबरन किए जा रहें कब्जे को हटवाने, सुरेश निवासी छारड़ा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, बालाराम निवासी भीमपुरा ने फसल बीमा की राशि दिलवाने, कालूसिंह निवास रणायरा केलवा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बकाया राशि का भुगतान करवाने, तुलसीबाई निवासी आगर ने मकान के पास से गंदगी हटवाने हेतु आवेदन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE