नीमच। इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 7 के अंतर्गत न्यू इंदिरा नगर में एमआइजी मकानों में बरसात गिरने से घरों के अंदर 4-4 फिट पानी घुस गया। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल को मौके पर बुलाकर अवगत कराया। पोरवाल ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं नगरपालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ को नगरपालिका पहुंचकर अवगत कराया। नगर पालिका अधिकारी तत्काल संज्ञान में लेते हुए अमले के साथ जिन घरों में पानी घुसा उन घरों का मौका मुआवना किया एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को नाले को खोलने के तत्काल निर्देश दिए।
बरसात में खड़े रहकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी वशिष्ठ द्वारा जो कार्रवाई करी जिसकी क्षेत्र की जनता भूरी भूरी प्रशंसा कर रही है। ऐसे निर्भय अधिकारी जो तत्काल घटना पर पहुंचकर उचित कार्रवाई की नालों में घरों के बाहर लोगों ने चबूतरे बना लिए एवं नाली को बंद कर दिया जिससे कि कुछ घरों में पानी घुस रहा था। 1 वर्ष से यहां की जनता काफी परेशान थी घरों के बरसात के पानी के फोटो जब अधिकारी को दिखाएं तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्णय लिया एवं स्वास्थ्य अमला एवं इंजीनियर अंबालाल मेघवाल परमार को साथ लेकर इंदिरा नगर पहुंचे और नाले को खुलवाया। इस दौरान स्वास्थ्य अमले के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल, समाजसेवी गौरव पोरवाल, अशोक अहीर, भारत सिंह, देवानंद इस्पेक्टर, क्षेत्रीय दरोगा शिव पाचे, ऋषि किलोसिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
पार्षद पोरवाल की सक्रियता की क्षेत्र की जनता कायल है। जैसे ही सूचना प्राप्त हुई गिरते पानी में नगरपालिका पहुंचकर गंभीर समस्या से अवगत कराया। नगर पालिका अधिकारी ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए इंदिरा नगर पहुंचे।