झाबुआ। मलेरिया रोग के प्रसार पर नियंत्रण एवं जन जागरूकता हेतु 26 जून को पेटलावद ब्लॉक के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल गणावा, मलेरिया निरीक्षक कालिया भूरिया द्वारा रथ को झरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु साप्ताहिक हाट बाजार एवं ग्रामों में जन जागृति हेतु रवाना किया गया।
मलेरिया जागरूकता रथ पेटलावद विकास खंड के शहरी क्षेत्र पेटलावद एवं ग्राम सारंगी गामडी, महुडीपाड़ा, बेडदा, गोपालपुरा, रूपगढ़, करवड़, बामनिया, रामपुरिया, पेटलावद आदि ग्रामों में चलित रथ का प्रदर्शन कर ग्रामवासियों को वाहक रोगों के संबंध में जानकारी देकर रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव संबंधी प्रचार-प्रसार किया गया। चलित रथ द्वारा हाट बाजार एंव ग्रामों में मेगा माईक के माध्यम से रोगों के संबंध में जानकारी देकर रोग संबंधी पम्पलेट्स का वितरण, हार्डिंग एव बैनर का प्रदर्शन, जांच उपचार एवं औषधि के सेवन के बारे में ग्रामीण जनों को अवगत कराया गया।
चलित रथ के माध्यम से ग्रामवासियों से अपील की गई है कि अपने घरों के आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखें अपने घरों में मच्छर जाली लगावें, आम जन को पूरी बांह के कपड़े तथा कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी रात को एवं दिन में सोते समय उपयोग करें। घरों में पानी के कटेनरों की नियमित साफ-सफाई करें। अपने घरो के आस-पास पानी को जमा न होने दे, घरों के छतों पर बेकार टायर, फूलदान, गमलों पर 1 अनावश्यक पानी को जमा न होने देवें, एवं जमा हुए पानी को निकाल दे। स्वयं जागरूक रहे एवं अपना सहयोग मच्छर जन्य परिस्थितियों समाप्त करने में करे। घर के किसी भी सदस्य को बुखार आने पर खून की जाय स्वास्थ्य कार्यकर्ता या नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाए।
इस अवसर पर ब्लॉक के मेडिकल अधिकारी, बीईई बीसीएम, पैरा मेडिकल स्टॉफ व अस्पताल प्रशासन के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।