धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने आगामी निर्वाचन में स्वीप गतिविधियों के उन्मुखीकरण हेतु जिले में जिला स्वीप कॉडिनेटर, जिला सोशल मीडिया कॉडिनेटर, जिला पीडब्ल्यूडी कॉडिनेटर, अर्बन एरिया कॉडिनेटर, जेण्डर स्वीप कॉडिनेटर,, युथ स्वीप कॉडिनेटर एवं फारेस्ट एरिया स्वीप कॉडिनेटर नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है। जिसमें जिला स्वीप कॉडिनेटर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया कॉडिनेटर जनसंपर्क अधिकारी विट्ठल माहेश्वरी, जिला पीडब्ल्यूडी कॉडिनेटर उप संचालक सामाजिक न्याय नेहा शिवहरे, अर्बन एरिया स्वीप कॉडिनेटर मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला, जेण्डर स्वीप कॉडिनेटर जिला महिला एवं सशक्तिकरण अधिकारी भारती डांगी, यूथ स्वीप कॉडिनेटर प्राचार्य शासकीय भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय एसएस बघेल, नेहरू युवा केन्द्र स्वप्लि देशमुख एवं फॉरेस्ट एरिया स्वीप कॉडिनेटर अनुविभागीय अधिकारी फॉरेस्ट एसके रंगसौंरे का नियुक्त किया है। नियुक्त कॉडिनेटर स्वीप गतिविधयों के उन्मुखीकरण हेतु मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग से प्राप्त निर्देशों हेतु सौंपे गये दायित्वों के संबंध में दिशा निर्देश आयोग की वेबसाईड में ऑनलाईन निकालकर समय-सीमा में कार्य सम्पादित करेंगे।