BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खूनी खेल या प्रेम कहानी का अंत? ग्राम.. <<     KHABAR : खरगोन में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा.. <<     आलोट: रणथंभौर एक्सप्रेस में पहियों से धुआं,.. <<     बड़वानी में मौसम ने अचानक बदली करवट: तेज.. <<     KHABAR : मंदसौर में हजरत इमाम हुसैन की याद में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव.. <<     KHABAR : मुर्गीपालन का 12 दिवसीय निःशुल्क.. <<     कसरावद कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव,डॉ... <<     KHABAR : नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव का.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को डाकघरों में आधार.. <<     खरगोन में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा और श्रावण को.. <<     खरगोन में नशे पर बड़ा प्रहार, 1 लाख की ब्राउन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया.. <<     KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 5:19 pm
KHABAR :  छतरपुर विधायक का चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को फटकार लगाने का वीडियो हुआ वायरल, भाजपा सरकार पर भी तंज कसते हुए, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी का चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को फटकार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। तस्वीरें बीते रोज शाम की बताई जा रही हैं, जब ओरछा रोड थाना पुलिस नौगांव रोड पर वाहन चेकिंग लगाए हुए थी, तभी अपने समर्थकों के साथ भ्रमण करके वापस आ रहे विधायक आलोक चतुर्वेदी की लग्जरी कार को भी पुलिसकर्मियों ने रोकने की हिमाकत कर डाली, और फिर क्या था। विधायक जी गाड़ी से उतरे, न सिर्फ पहले पुलिसकर्मियों से चेकिंग करने का कारण पूछा और इसके बाद उन्हें जमकर फटकार भी लगा डाली, इस पूरे मामले को लेकर विधायक छतरपुर में भाजपा सरकार पर भी तंज कसते हुए यह कहा है कि भाजपा सरकार में जमकर वसूली हो रही है और छतरपुर में स्थानीय पुलिस चेकिंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रही है और लोगों की चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। विधायक ने यह भी कहा है कि 4 माह बाद उनकी सरकार आएगी और उसके बाद से वसूलीबाज पुलिसकर्मियों और अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब विधायक आलोक चतुर्वेदी की चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकी गई है, इसके पूर्व में भी उनकी गाड़ी को रोकने को लेकर विवाद हो चुका है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE