BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2026, 2:11 pm
KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश जायसवाल को, स्वागत समारोह में जुटे कार्यकर्ता, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद में कांग्रेस संगठन ने बड़ा बदलाव करते हुए डॉ. सिरीश जायसवाल को नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूरे कार्यालय में कांग्रेस के पक्ष में नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. सिरीश जायसवाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव एवं विधायक सचिन यादव ने भी डॉ. जायसवाल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम यादव, नगर परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदरे, पार्षद शाहिद खान, पार्षद प्रदीप सोलंकी, अजय मंडलोई, किसान नेता कैलाश दरबार, तेजेंद्र यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE