BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खूनी खेल या प्रेम कहानी का अंत? ग्राम.. <<     KHABAR : खरगोन में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा.. <<     आलोट: रणथंभौर एक्सप्रेस में पहियों से धुआं,.. <<     बड़वानी में मौसम ने अचानक बदली करवट: तेज.. <<     KHABAR : मंदसौर में हजरत इमाम हुसैन की याद में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव.. <<     KHABAR : मुर्गीपालन का 12 दिवसीय निःशुल्क.. <<     कसरावद कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव,डॉ... <<     KHABAR : नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव का.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को डाकघरों में आधार.. <<     खरगोन में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा और श्रावण को.. <<     खरगोन में नशे पर बड़ा प्रहार, 1 लाख की ब्राउन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया.. <<     KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 5:55 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री चौहान 10 जुलाई को लाडली बहनाओं के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे दूसरी किस्त, इंदौर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सभी जिलों में दिखाया जागगा सीधा प्रसारण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 10 जुलाई 2023 को इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों को जुलाई माह की किश्त एक हजार रूपये की राशि खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू होगा। जिसका सीधा प्रसारण सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय के वार्डाे में आयोजित किया जायेगा। स्थानीय कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होंगे। 
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के इस कार्यक्रम में हर गांव और वार्ड में गठित की गई, लाड़ली बहना सेना की बहनों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान इस अवसर पर लाड़ली बहना सेना की महिला सदस्यों को महिला सशक्तिकरण और लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में सहयोग करने की शपथ दिलाएंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार रात्रि में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर से चर्चा कर, उनके जिले में लाड़ली बहना सेना के गठन और 10 जुलाई 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली। कलेक्टर से दिनेश जैन ने बताया, कि नीमच जिले में भी सभी गांवों एवं शहरी वार्डाे मे लाडली बहना सेना गठित कर दी गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, कि लाड़ली बहना सेना क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन में पूरी मेहनत और गंभीरतापूर्वक कार्य करने के लिए सभी को बधाई दी। नीमच के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय भारद्वाज उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE