BREAKING NEWS
REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 11:51 am
BIG REPORT : सीहोर में भारी बारिश, जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित, तो कई नदी नाले भी उफान पर, सड़क पर पानी आने से 2 दर्जन गांवों का टूटा संपर्क, सुचना मिलते ही पहुंची SDM, लिया जायजा, पढ़े खबर  

Share On:-

सीहोर | जिले में बारिश ने मचाई तबाही देर रात हुई मूसलाधार बारिश जिले के कई नदी नाले उफान पर है। जिसके कारण कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। घरों में पानी भरने से लोग छतों पर रहने को मजबूर हो गए हैं और लोगों की गृहस्थी का सामान पानी में तैरता हुआ नजर आ रहा है।

बिजली सप्लाई बंद
दरअसल, इछावर तहसील के ग्राम झालकी में नदी-नाले उफान पर आ जाने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई मकानों में पानी घुस चुका है। इधर, खेजड़ा नदी उफान पर आ जाने से बीच गांव का सड़क संपर्क टूट चुका है। जिले में आज भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई है ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो।

SDM ने लोगों से की बातचीत

वहीं, इछावर SDM विष्णु प्रसाद यादव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही, ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रशासन आपके साथ है। बता दें कि एसडीएम विष्णु प्रसाद यादव लगातार बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। सुबह 6 बजे से ही एसडीएम ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE