BREAKING NEWS
खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<     VIDEO NEWS: नीमच मंडी में लहसुन के भाव का ऐसा.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा तस्करी का मामला फिर सुर्खियों.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा.. <<     "शाजापुर में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत!.. <<     BIG NEWS : दिल्ली की सियासत में गूंजा वोट बचाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 10:37 am
KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा- मेहनत और लगन से चौरसिया समाज ने बनाई अलग पहचान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चौरसिया समाज द्वारा नाग पंचमी पर्व के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस वात्सल्य भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि चौरसिया समाज बहुत ही मेहनती समाज है। पान की खेती अत्यंत कठिन कार्य है और समाज के लोग अपनी मेहनत एवं लगन से इसका सफलतापूर्वक संचालन करते हैं। अब समाज केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के युवा आगे बढ़कर राजनीति, प्रशासन, चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के आराध्य देव नाग देवता को नमन करते हुए संपूर्ण समाज की उन्नति एवं खुशहाली की कामना करते हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उन्नति के शिखर पर पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। परिवार उन्नत होगा तो समाज उन्नत होगा और समाज उन्नत होगा तो राष्ट्र भी उन्नति करेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज अध्यक्ष महेश चौरसिया, सचिव अजय चौरसिया, कोषाध्यक्ष नितिन चौरसिया, मंदिर समिति अध्यक्ष निलेश चौरसिया, महिला मंडल अध्यक्ष अनीता चौरसिया एवं कोषाध्यक्ष प्रियंका चौरसिया ने नाग देवता की पूजा-अर्चना कर किया। स्वागत उद्बोधन महेश चौरसिया एवं अनीता चौरसिया ने दिया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं के गेम में किरण प्रथम, अरुणा द्वितीय एवं अनीता तृतीय रहीं। हाउजी गेम में प्रियंका प्रथम, नीतू द्वितीय एवं नीलू तृतीय रहीं। कपल गेम में अजय-नीलू प्रथम, अंकित-किरण द्वितीय एवं अमन-दीपिका तृतीय रहे। बॉल गेम में चक्षु प्रथम एवं आदित्य राज द्वितीय रहे।

12 से 18 वर्ष आयु वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अवनी प्रथम एवं उज्जवल द्वितीय रहे। फैंसी ड्रेस में शिवजी की भूमिका के लिए दक्षिता प्रथम, कराते की भूमिका में आरोही द्वितीय एवं शिवजी की भूमिका में शुभम तृतीय रहे।

कार्यक्रम में समाज के वयोवृद्ध राम गुलाम चौरसिया, रेशमा चौरसिया एवं विमला चौरसिया को सम्मानित किया गया। वहीं अपनी बुद्धिमत्ता एवं प्रतिभा का परिचय देते हुए रेनू दिलीप चौरसिया ने ‘चौरसिया क्वीन’ की उपाधि प्राप्त की। उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।

नाग पंचमी से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को तत्काल पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन अजय चौरसिया एवं अंकित चौरसिया ने किया। आभार डॉ. माधुरी चौरसिया ने माना।

नाग पंचमी के अवसर पर नागेश्वर धाम में प्रातः आरती का आयोजन किया गया। शाम को भजन संध्या के बाद महाआरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लेकर संसार के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE