नीमच। वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल की अध्यक्ष आशा सांभर ने बताया कि 16 अगस्त को जैन कॉलोनी स्थित स्थानक भवन में महिला मंडल के जाप संपन्न हुए। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे के रंगों की पोशाक में पहुंचीं महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गेम प्रतियोगिता में मंजू बंब प्रथम, उमा दक द्वितीय तथा रानी राणा एवं राजकुमारी चंडालिया तृतीय रहीं। दोपहर 2 से 2रू15 बजे के बीच पहुंचने वाली महिलाओं के लिए पंक्चुअलिटी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें राजकुमारी चंडालिया एवं संतोष चौहान विजेता रहीं।
जाप एवं प्रार्थना के साथ 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जीवन एवं संदेश पर प्रश्नमंच आयोजित किया गया, जिसमें पांच महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद स्वल्पाहार का आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्था आज के लाभार्थी परिवार एवं वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल अध्यक्ष आशा सांभर द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मंजू बंब, रानी राणा, संध्या राठौर, संतोष चौहान, प्रीति सुराणा, प्रभा पितलिया, संगीता नाहर, राजकुमारी चंडालिया, उमा दक, प्रेमलता पटवा सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में विराजित साध्वीजी महाराज साहिबा के सान्निध्य में मंगलिक श्रवण किया गया।