BREAKING NEWS
REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 12:00 pm
BIG REPORT : जिले का प्रेम नगर और कोचिंग दफ्तर, जब आरोपी ने चलाई गोली तो मची अफरा तफरी, मामला हुआ थाने में दर्ज, जानिए कौन था गोली के निशानें पर, पढे़ खबर  

Share On:-

शुजालपुर। प्रेम नगर कॉलोनी में कोचिंग संचालक के दफ्तर पर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। मंडी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।


मंडी पुलिस थाना के उपनिरीक्षक व मामले की जांच कर रहे घनश्याम बैरागी ने बताया कि प्रेम नगर कॉलोनी में कोचिंग क्लास में टीचर का काम करने वाले डाबरीपूरा शुजालपुर सिटी निवासी 25 वर्षीय विशाल पिता राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने शिकायत दर्ज कराई। विशाल अपने साथी शेखर गुप्ता तथा बलवान मेवाड़ा के साथ कोचिंग के ऑफिस में बैठे थे। प्रेम नगर कॉलोनी में बाहर सडक मार्ग से लगा हुआ ही कोचिंग का ऑफिस का कांच का दरवाजा खुला हुआ था।


गुरुवार रात करीब 8रू30 बजे विशाल के सर के पास से कोई वस्तु तेजी से निकलकर सामने की दीवार में जा टकराई, जिससे तेज आवाज हुई। दीवार पर लगे कोचिंग क्लास के फ्लेक्स पर यह गोलीनुमा चीज टकराई, जिससे फ्लेक्स पर रगड़ का निशान भी बन गया। विशाल व उसके साथियों ने जब वहां ढूंढा तो उन्हें पिस्टल की आधी बुलेट मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने विशाल सिसोदिया को जान से मारने की नियत से पिस्टल से यह गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गया।

बुलेट मिलने के बाद तीनों लोगों ने जब ऑफिस के बाहर निकल कर देखा तो उन्हें कोई नहीं दिखा। परिजनों को रात को ही घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वह आधा बुलेट का टुकड़ा लेकर मंडी पुलिस थाना पर रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में धारा 307 के तहत देर रात प्रकरण दर्ज किया है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE