BREAKING NEWS
REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 12:42 pm
KHABAR : घर में घुसा सात फीट का मगरमच्छ, सुचना देने के बाद भी नहीं पहुंचा वन विभाग अमला, तो कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल खुद मगर को रस्सी से बांधते नजर आये, पढ़े खबर  

Share On:-

श्योपुर | अक्सर अपने बयान और करतब दिखाकर चर्चाओं में बने रहने वाले श्योपुर के विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विधायक जंडेल एक भारी भरकम मगरमच्छ को रस्सी से बांधते नजर आ रहे हैं।

वीडियो जिले के गोहेडा गांव का है। विधायक एक घर में घुसे करीब साम फीट के मगर को पकड़ रहे हैं। यह वीडियो गुरुवार सुबह का है। जिले के गोहेडा गांव में एक मगरमच्छ कहीं आ गया था। वह एक व्यक्ति के घर में घुस गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन पर इसकी सूचना दी।मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा। मगरमच्छ भारी भरकम था इसलिए लोगों को उससे भय लग रहा था।

रस्सी और डंडे की मदद से पकड़ा

मगरमच्छ गांव में घुसने की सूचना जैसे ही कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल को फोन पर मिली तो वह गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे गोहेड़ा गांव जा पहुंचे। सभी लोग मगरमच्छ से भयभीत थे। विधायक ने मगर को देखकर एक रस्सी मंगाई। कुछ युवकों के साथ डंडे की मदद से मगर पर काबू पाया। मगरमच्छ को रस्सी से बांध दिया। इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बना लिया। इसे कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

घर में घुसे मगर को रस्सी से बांधते विधायक बाबू जंडेल। बाद में मगर को चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।

गोहेडा गांव में एक मगरमच्छ कहीं से घुस आया था, जिसकी ग्रामीणों ने मुझे जैसे ही फोन पर सूचना दी तो मैं वैसे ही वहां पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने मुझे बताया कि वन विभाग के लोगों को फोन किया, लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम नहीं आई है। सब लोग डरे हुए हैं, मैंने कुछ नौजवान युवाओं को साथ लिया और रस्सी से मगरमच्छ को बांध दिया, लोगों की जान की रक्षा करना मेरा फर्ज है। करीब दो घंटे बाद में मगर को चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE