BREAKING NEWS
सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<     महिदपुर में नागपंचमी पर बजरंग व्यायामशाला.. <<     शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम.. <<     BIG NEWS : मंडी में मचा हंगामा, हम्मालों ने काम बंद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 1:49 pm
KHABAR : कृति की ‘स्वतंत्रता संग्राम में साहित्यकारों का योगदान’ विषय पर परिचर्चा 23 को, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की संस्‍था कृति की स्वतंत्रता संग्राम में साहित्यकारों का योगदान विषय पर परिचर्चा 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 
कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ व सचिव डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि जिले की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति द्वारा देश की आजादी के अमृत काल में स्‍वतंत्रता आंदोलन के महानायक महापुरूष लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी और चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म जयंती के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में साहित्यकारों का योगदान विषय पर दिनांक 23 जुलाई 2023 को रात्रि 8 बजे जांगिड़ ब्राह्मण समाज भवन, जवाहर नगर नीमच में परिचर्चा का आयोजन किया है। जिसमें ख्‍यातनाम विचारक डॉ मुरलीधर चांदनीवाला रतलाम अपने विचार व्‍यक्‍त करेंगे। इसी दिन सुबह 10 बजे शिक्षक कॉलोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर संस्‍था सदस्‍यों द्वारा माल्‍यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। परिचर्चा और माल्‍यार्पण कार्यक्रम के संयोजक डॉ अक्षय राजपुरोहित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक राजपुरोहित व कृति के प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने शहर के सुधीजनों, साहित्‍य प्रेमियों व गणमान्‍य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्‍या में पहुंचकर माल्‍यार्पण कार्यक्रम एवं परिचर्चा को भव्‍यता व गरिमा प्रदान करेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE