BREAKING NEWS
KHABAR : नवांकुर सखियों का सम्मेलन, पर्यावरण.. <<     KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 12:18 pm
KHABAR : नीमच जिले में होंगे 71.66 करोड़ के विद्युत अधोसंरचना, सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण के कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीन नीमच जिले में विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने, संसाधनों के आधुनीकीकरण के उद्देश्य से 71.66 करोड़ मंजूर कर कार्य प्रारंभ किया गया है। इस राशि में करीब दो तिहाई अंश भारत सरकार का एवं शेष अंश राज्य सरकार का हैं। प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि नीमच जिले में आगामी दस वर्षों को ध्यान में रखकर नए कार्य सम्मिलित किए गए है। इससे लाखों बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि   जिले में 33/11 केवी के नए 2 ग्रिड बनेंगे। इन ग्रिडों एवं 33 केवी लाइन विभक्तिकरण, इंटरकनेक्शन पर 10 करोड़ से ज्यादा की राशि व्यय होगी। मौजूदा 36 ग्रिडों पर पांच करोड़ 39 लाख की लागत के केपेसिटर बैंक लगाए जाएंगे। मिक्स फीडर विभक्तिकण, एलटी लाइन, 11 केवी लाइन के विभक्तिकरण, 33केवी एवं 11 केवी की पुरानी लाइनों को ज्यादा क्षमता में बदलने के कार्यों पर करीब 25 करोड़ रूपए व्यय होंगे। 145 किमी में एलटी एबी केबल डाली जाएगी, इस कार्य पर करीब दस करोड़ रूपए व्यय होंगे। करीब 450 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, इन पर 20 करोड़ रूपए व्यय होंगे। इन कार्यों के अलावा भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के तहत विविध कार्य कराए जाएंगे, ये कार्य आगामी दस वर्ष की बिजली आवश्यकता को ध्यान में रखकर कराए जा रहे हैं। आरडीएएस के तहत  जिले के इन महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अधीक्षण यंत्री एसके पाटील को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE