नीमच। वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ समिति नीमच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के पावन उपलक्ष्य में घंटाघर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष संजय आंचलिया, सचिव दिलीप मोगरा, संयोजक वीरेंद्र सिंह चौरडिया ने बताया कि ध्वजारोहण समारोह 15 अगस्त मंगलवार सुबह 10 बजे घंटाघर श्रीराम चौक पर आयोजित किया जाएगा।