कटनी। कहते है प्राकृतिक ही जीवन का मूल आधार है। जिससे हमें ऑक्सीजन से लेकर स्वास्थ्य के लिए जड़ी बूटियां एवं अन्य वस्तुएं उपलब्ध होती है। इनमे सबसे महत्वपूर्ण अंग वृक्ष है उन्ही वृक्षों का अंत हमारे विकाश और हमारी जरूरत को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। लेकिन जितने वृक्ष काटे जा रहे हैं उतने वृक्षों को रोपित भी किया जाना अति आवश्यक है इस बात को लेकर बरही व्यवहार न्यायाधीश बरही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और शाला परिसर में पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण कार्यक्रम कर संदेश दिया इस दौरान न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड न्यायालय बरही के तरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण का संदेश देते हुए लगभग चालीस वृक्षों को शाला परिसर में छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ से लगवाया साथ ही उन्होंने भी वृक्षों को लगाया इस दौरान शाला परिसर में विभिन्न प्रकार के 40 वृक्ष रोपित किये गए।