BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 2:15 pm
KHABAR : बारिश की लम्बी खेंच से चिंतित हुए आमजन, अच्छी बरसात की कामना को लेकर घास भैरु को कराया नगर भ्रमण, पढ़े  दशरथ नागदा की खबर  

Share On:-

कुकडेश्वर। लंबी बारिश की खेंच को लेकर आमजन के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिचने लगी एवं अच्छी बारिश की कामना को लेकर नित्य नए जतन करने प्रारंभ हो गए। हर तरफ देवी देवताओं की पूजा आराधना का दौर बारिश के लिए जारी है। इसी कड़ी में कुकड़ेश्वर के समस्त नगरवासियों के जन सहयोग से नगर के चौधरी मोहल्ला स्थित वीर हनुमान मंदिर के समीप विराजित विशालकाय घास भैरव की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना आरती कर प्रातः 10 बजे नगर भ्रमण करवाया। समस्त नगरवासियों के सहयोग से चौधरी मोहल्ला के रहवासी एवं युवाओं की टोली द्वारा घास भैरु को नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए चौधरी मोहल्ला, मेन बाजार, बस स्टैंड, ब्राह्मण मोहल्ला, लोहार मोहल्ला, गढ़िया मंदिर, धोबी चौक, रंगारा मोहल्ला, तमोली चौक तक भ्रमण करवाया। समस्त नगरवासी घास भैरु की सवारी एवं जगह जगह पर लोगों द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं अच्छी बारिश की कामना की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE