शाजापुर। बस स्टैंड का पुराना भवन जर्जर होने के कारण इसे तोड़कर नए का निर्माण शुरू किया गया। साढ़े 7 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। इसमें पूर्व में शासन द्वारा स्वीकृत नक्शे के अनुसार भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल का निर्माण होना है। इसमें मिलाकर 125 दुकानें बनाई जाना हैं। इसमें से बस स्टैंड के भूतल और प्रथम तल का निर्माण हो गया है। इन स्थानों पर प्लास्टर के बाद पुताई का काम चल रहा है।
द्वितीय तल पर अभी प्लास्टर हो रहा है। ऐसे में कब तक निर्माण पूरा होगा और कब तक व्यापारियों को दुकानें मिलेंगी। इस बारे में पुख्ता आश्वासन नहीं मिल रहा है। ऐसे में दिनों दिन व्यापारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।