गुना। धरनावदा में आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आम जनमानस को उत्साह उमंग के साथ भारतवर्ष से राष्ट्रभक्ति के भावों से जोड़ना है। संपूर्ण भारत में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ग्राम पंचायत धरनावदा में आजादी का अमृत महोत्सव का शिलालेख एवं ध्वजारोहण कर आजादी के 75 वॉ अमृत महोत्सव पर 75 फलदार छावदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस आयोजन में ग्राम के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों के साथ युवाओं ने भाग लिया।