सेगांव। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्यालय पर जयस संगठन संभाग सहयोजक मोहन किराड़े के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण से देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर तक निकाली गई। इसमे आसपास के सैकड़ों ग्रामो के आदिवासी समाज के युवा,लड़कियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। साथ ही क्षेत्रीय विधायक केदार सिंह डावर, डॉ. गोविंद मुजाल्दा ने भी शिरकत करते हुए युवाओ के साथ डीजे पर झूमते नजर आए। जयस संभाग सहयोजक मोहन किराड़े ने बताया कि इस वर्ष आदिवासी दिवस साप्ताहिक मनाया जा रहा है। क्षेत्र के अलग-अलग गांव में रोजाना सैकड़ों युवाओं द्वारा रेलियो का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में लगभग 50 गांवो के युवाओं ने सहभागिता रही। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रहते हुए ऊन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लौवंशी सहित चौकी प्रभारी,व पुलिस टीम तेनाद रही।