BREAKING NEWS
KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 4:50 pm
NEWS : दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति उम्मेदपुरा में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन, 50 सदस्यों को बांटी केटली, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उम्मेदपुरा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पारितोषिक वितरण समारोह पारितोषिक वितरण किया गया जिसमे 50 सदस्यों को केटली पारितोषिक के रूप में वितरण की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जगपुरा ने उपस्थित दुग्ध उत्पादक किसानो को संबोधित करते हुए संघ द्वारा विभिन्न योजना सरस लाडली, प्रसव उपहार, बीमा योजना, आगजनी, टीकाकरण आदि के बारे व संघ सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 
अच्छी नस्ल के पशु पालने के साथ दुग्ध व्यवसाय में ज्यादा ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि दुग्ध व्यवसाय एवं कृषि दोनों साथ-साथ वर्षों से परंपरागत तरीके से करते आ रहे हैं लेकिन आधुनिक युग में पशुपालन में उत्तम नस्ल के जानवर पालने एवं कृषि में विभिन्न आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके अपनाकर अधिक लाभ कमाया जा सकता है। नौजवान युवकों को रोजगार से जुड़ने का आह्वान कर  संघ सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान कल्याण कोष योजना के अंतर्गत समिति के सक्रिय दुग्ध दाताओं के साधारण मृत्यु पर 40 हजार रूपये व दुर्घटना में 1 लाख रुपए की बीमा राशि संघ द्वारा देय होने तथा सचिव कल्याण कोष योजना के तहत साधारण मृत्यु पर प्रत्येक समिति के सचिव का बीमा 5 लाख रुपये देय जेसी योजनाओ की जानकारी दी। सुनील चोबिसा ने सभी किसान भाइयों को डेयरी व्यवसाय से जुड़ने एवं संघ को मजबूत करने की बात कही। 
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बड़ीसादड़ी टेक चंद जाट, हरीश धाकड़, डेयरी डायरेक्टर मदन जनवा, राधेश्याम चम्पावत, गणपत पूरी, दिनेश पूरी, ऊंकार जाट, हीरालाल, रशीद चौधरी, ईश्वर धाकड़, सरपंच नारायण जणवा, वर्धीचंद जाट, देवीलाल धाकड़, भेरूलाल, दरियाव सिंह, मनोज बाबेल, गोवर्धन दास, लक्ष्मी लाल चपलोत, मुकेश, जीएसएस अध्यक्ष सांगरिया विशाल गुर्जर, भोपराज, भेरूलाल, रामनारायण, समिति अध्यक्ष शिवनारायण, समिति सचिव सत्यनारायण धाकड़, डेयरी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE