BREAKING NEWS
KHABAR : नवांकुर सखियों का सम्मेलन, पर्यावरण.. <<     KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 5:12 pm
KHABAR : 3 माह बाद कम हुई टमाटर की लाली, दामों में गिरावट होते ही बढ़ी मांग, जानिए अब किस भाव में बिक रहे हैं, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। पिछले तीन महीने से जनता पर लाल हो रहा टमाटर अब अपने तेवर हल्के करने लगा है। इंदौर में टमाटर के दाम कम हो रहे हैं। मंडियों में टमाटर की आवक तेजी से बढ़ी है जिसकी वजह से यह 50 रुपए किलो तक आ गया है। वहीं बाजार में इसके भाव अभी भी 80 से 100 रुपए किलो के बीच ही बने हुए हैं। शुक्रवार को इंदौर की मंडियों में पलासनेर और संगमनेर के साथ साउथ से तकरीबन 12 गाड़ियों में 120 टन टमाटर की आवक रही। थोक में बेस्ट क्वॉलिटी का टमाटर 60 रुपए किलो और मीडियम 40 रुपए किलो नीचे आ गया। हालांकि लोगों को खेरची मंडी में अब तक टमाटर 100 रुपए किलो से ऊपर ही खरीदना पड़ रहा है।

 

टमाटर की नई फसल की आवक महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से शुरू हो गई है। इंदौर मंडी में कुछ दिन पहले तक तीन से चार गाड़ी टमाटर की बमुश्किल आवक हो रही थी जो आज से बढ़ने लगी है। टमाटर की नई फसल की आवक से एक सप्ताह में शहर के गली-मोहल्लों में ठेलो पर टमाटर नजर आएंगे। महंगा होने के कारण आमतौर पर ठेले वाले टमाटर से दूर थे। 


टमाटर मंडी में भले ही थोक के लिए सस्ता हो गया है लेकिन लोगों को अभी भी महंगा ही मिल रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण हैं बिचौलिए। चोइथराम फल एवं सब्जी मंडी से शहर की खेरची मंडियों तक पहुंचने में सब्जियों को तीन-चार बिचौलियों के बीच होकर गुजरना होता है जिसके कारण थोक में सब्जियां सस्ती होने के बावजूद आम उपभोक्ता को महंगी मिलती है। दूसरा कारण यह भी है कि सब्जियों का स्टोरेज नहीं किया जाता और छोटे खेरची व्यापारी अपनी नुकसानी को पूरा करने के लिए भी ऊंचे दामों में सब्जियां बेचते हैं।


मंडी में अन्य सब्जियों की आवक कोटा और नासिक से भरपूर हो रही है। गिल्की, भिंडी, लौकी थोक मंडी में सस्ती होने के बावजूद आम लोगों को 50 रुपए किलो से ज्यादा के दाम चुकाना पड़ रहे हैं। इसी प्रकार राजस्थान के कोटा और महाराष्ट्र के नासिक से सब्जियों की भरपूर आवक हो रही है। थोक बाजार में गिल्की 10 रुपए किलो, भिंडी 15 और लौकी 20 रुपए किलो बिक रही है। खेरची में लोगों को इन सभी सब्जियों के भाव 50 रुपए किलो तक चुकाना पड़ रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE