BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, तुला और मकर राशि वालों की हो सकती.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 1:25 pm
KHABAR : नीमच जिला आज त्योहार की तरह मना रहा रक्तदान महादान, 32 स्थानों पर लगाएं शिविर, जन-जन से की सहभागिता की अपील, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। नेत्रदान, देहदान और अब रक्तदान को लेकर हमारा नीमच शहर देश ही नहीं दुनिया में भी बड़ा नाम होगा। आज नीमच जिले के 32 स्थानों पर रक्तदान के महाशिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जी हां रक्तदान महादान को आज नीमच त्यौहार की तरह मना रहा है। हर खासो आम नागरिक उत्साहित होकर रक्तदान करने के लिए अपने घरों से निकल कर शिविर स्थल पर जा रहे हैं। आज निश्चित रूप से नीमच रिकॉर्ड बनाएगा। सुबह इसकी शुरुआत कैट द्वारा आयोजित महेश्वरी भवन स्थित शिविर से कलेक्टर दिनेश जैन विधायक दिलीप सिंह परिहार, एसपी अमित तोलानी, एडीएम नेहा मीना और और विधायक दिलीप सिंह परिहार में दीप प्रज्वलित कर के की। शिविर को दुल्हन की तरह सजाया गया है लाल कारपेट बिछाए गए हैं। भारी संख्या में उपस्थित रक्तदाताओं को कलेक्टर दिनेश जैन ने प्रशस्ति पत्र पौधा और की चौन देकर सम्मानित किया। 25 से अधिक बार रक्तदान करने वाले स्टार डोनर को भी सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक संगठन, महिलाओं, इनरव्हील क्लब की सदस्याओं, एफएमसीजी और अनेक समाजसेवी संगठनों के लोग रक्तदान हेतु पहुंचे। यह क्रम शाम तक चलेगा। रक्तदाताओं हेतु रिफ्रेशमेंट और सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था बनाई गई है। नीमच शहर में 12 स्थान पर रक्तदान हो रहा है। रक्तदान के शिविर परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेताओं के नाम समर्पित किए गए हैं। महेश्वरी भवन में आयोजित शिविर परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के नाम रखा गया है। इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान नेशनल फ्लैग देकर किया। रेड क्रॉस के फाउंडर मेंबर डॉक्टर नारायण को भी सम्मानित किया गया। कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि आज नीमच जिला रक्तदान के मामले में पूरे देश में अपना नाम रोशन करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संस्था कैट ने बेहतरीन शिविर की व्यवस्था करके आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।विधायक दिलीप सिंह परिहार ने आव्हान किया कि नीमच की लाल माटी के बाशिंदे घरों से निकले और एक रक्तदान शहीदों के नाम करें। बताते चलें कि कलेक्टर दिनेश जैन के आह्वान पर आज 5 हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उत्साहित करने वाली बात यह है कि रक्तदान हेतु 11 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। वॉइस ऑफ एमपी की अपील है कि आप भी इस अभियान का हिस्सा जरूर बनें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE