BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक माह बाद.. <<     KHABAR : मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं, जिला.. <<     दतिया: हाईवे किनारे मिला महिला का जला शव,.. <<     दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     KHABAR : मोहर्रम के बीच नाला खुदाई से मूलचंद मार्ग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : घायल नंदी का गो रक्षकों ने किया रेस्क्यू,.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में बंद रहेगी.. <<     ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 7:46 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने स्‍कूलों, स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों का किया निरीक्षण, कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने विकासखंड खातेगांव के ग्रामों के स्‍कूलों, स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों और अन्‍य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की समस्या सुनकर उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।


उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र मुरझाल के निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड एवं कटी दवाई पाई गई। जिसका विनिष्टीकरण नहीं किया गया। कलेक्‍टर ने बीएमओ खातेगांव, सीएचओ मुरझाल पर कार्यवाही के निर्देश दिये। एसडीएम खातेगांव को निर्देश दिये कि पानी के जमाव को समाप्त करवाएं और पानी की निकासी करवाएं।

ग्राम अकावल्या में समय पर स्कूल न आने पर गेस्ट शिक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सुपरवाइजर को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। सुदूर सड़क अकावल्या का सीमांकन पेंडिंग होने पर तहसीलदार को सीमांकन के निर्देश दिये। अधिक बिजली बिल आने की शिकायत पर एमपीईबी को जांच के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान पाया कि ग्राम करोंदमाफी स्‍कूल में स्‍मार्ट टीवी होने के बाद भी चालू नहीं है। जिस पर हेड मास्‍टर को नोटिस जारी करने के निर्देश। स्‍कूल में शिक्षक रवि लोडवाल एक साल से अनुपस्थित होने पर बीआरसी को कार्यवाही के निर्देश दिए।


बीजलगांव में उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बंद होने से बीएमओ खातेगांव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ग्राम बीजलगाँव में खुले तारो को कवर करने और डीपी को शिफ्ट करने के निर्देश एमपीईबी को दिए। समय पर पर्ची नहीं मिलने, राशन दुकान नहीं खुलने और पिछले महीने का राशन नहीं मिलने पर जेएसओ और राशन दुकान खिड़क्या सेल्समैन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।


कलेक्टर ने एसडीएम खातेगांव को निर्देश दिये कि हंडिया सिंचाई परियोजना में डूब में आने वाले क्षेत्र को एनवीडीए के साथ मिलकर चिन्हांकित कर प्रभावित होने वाले किसानों को अवगत कराएं। जीएम सीसीबी को हरणगांव में सहकारी बैंक की नई शाखा खोलने संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए।


तहसीलदार खातेगांव को करोंदमाफी मुक्तिधाम नदी किनारे का अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, एसडीएम खातेगांव प्रवीण प्रजापति, तहसीलदार मनीष जैन सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE