नीमच। मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ, जिला नीमच की नई जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में जिलेभर से आए कोटवार कर्मचारियों की उपस्थिति में संगठन के चुनाव संपन्न हुए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान अजब खान (मनासा) को जिला अध्यक्ष तथा पवन शर्मा (नीमच) को जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा बापूलाल पवार को जिला संयोजक, सोहनलाल सूर्यवंशी को जिला सचिव, सुनील राठौर को कोषाध्यक्ष, अशोक सेन को सह संयोजक, रजेंद्र नायक को मीडिया एवं वीडियो प्रभारी, राकेश भाटी को जिला प्रवक्ता तथा नरसिंह शर्मा को जिला प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय भी लिया गया। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा कोटवार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन की विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में मिलकर कार्य करने का विश्वास जताया।