दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के नेतृत्व में रविवार देर रात शहर में मोहर्रम को लेकर शहर में अमन और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने खुद सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लिया।फ्लैग मार्च की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के नेतृत्व में राजगढ़ चौराहा से हुई। मार्च पटवा तिराहा, किला चौक, तिगैलिया होते हुए फिर राजगढ़ चौराहा पर समाप्त हुआ।रास्ते भर पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का संदेश गया।लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील की।उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से बात कर त्योहार शांति से मनाने की अपील की।फ्लैग मार्च ने शहरवासियों को यह भरोसा दिलाया कि पुलिस-प्रशासन हर स्थिति के लिए तैयार है। इस पहल से न सिर्फ सुरक्षा का एहसास हुआ,बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द का भी मजबूत संदेश गया। फ्लैग मार्च में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन,रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता,यातायात थाना प्रभारी सपना शर्मा और अन्य अधिकारी शामिल रहे।