नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनावटी में 15 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन (डोम) के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। भूमि पूजन के साथ ही विकास कार्य का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि सामुदायिक भवन ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा गांव के सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मनीषा धाकड़, भाजपा महामंत्री सतीश यादव, ममता नागदा, विधायक प्रतिनिधि दीपक नागदा, राजेश पाटीदार, सूरज सिंह शक्तावत, सरपंच सोनू सेन, संदीप पवार, गोटू अजमेरा, सरपंच गोपाल शर्मा, जनपद सदस्य बालमुकुंद, प्रताप सिंह, ओम सिंह, राधेश्याम पवार, किशन शर्मा, डॉ. देवकरण शर्मा, जनपद सीईओ आरिफ खान सहित ग्राम के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।