BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2026, 3:20 pm
BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो डोडाचूरा, सीबीएन ने किया बड़ा भंडाफोड़, लोहे का गुप्त कक्ष काटकर निकाली गई खेप, ट्रक चालक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच जारी, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), मध्य प्रदेश ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 616 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ) जब्त किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

सीबीएन मंदसौर द्वितीय खंड एवं पी एंड आई सेल, मंदसौर की संयुक्त टीम ने 21 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर मल्हारगढ़ और पिपलियामंडी के बीच एक फ्लैटबेड ट्रक को रोककर कार्रवाई की। मौके पर विस्तृत तलाशी संभव नहीं होने के कारण ट्रक और चालक को सीबीएन कार्यालय, मंदसौर लाया गया।

कार्यालय परिसर में ट्रक की गहन जांच के दौरान फ्लैटबेड के निचले हिस्से तथा चालक के केबिन के पीछे विशेष रूप से बनाए गए दो गुप्त कक्ष (हिडन चैम्बर) मिले। इन कक्षों में छिपाकर रखे गए 67 प्लास्टिक कट्टों से कुल 616 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया।

तलाशी के दौरान चालक के केबिन के पीछे बने गुप्त कक्ष से कट्टों को निकालना बेहद कठिन था। इसके बाद टीम ने लोहे काटने की मशीन मंगवाकर चैम्बर को काटा और उसमें छिपाई गई पूरी खेप बाहर निकाली।

सीबीएन अधिकारियों ने बरामद डोडाचूरा और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया है। वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और इस अवैध तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। सीबीएन ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नशामुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर विभाग पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE