BREAKING NEWS
KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<     NEWS : 54 नवप्रवेशी बटुकों का उपनयन संस्कार 24 जून.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में दिल दहला देने.. <<     KHABAR : रायपुर की बेटी आईएएस श्रद्धा शुक्ला का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में खूनी वारदात, शादी समारोह.. <<     VIDEO NEWS: किसानों की राह में मंडी बंद की.. <<     KHABAR : मोहर्रम में अकीदत की मिसाल, शोहदा-ए-कर्बला.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक माह बाद.. <<     KHABAR : मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं, जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 11:00 am
KHABAR : नगर पालिका ने निकाली तिरंगा वाहन रैली, विधायक ने लगाया 100 फिट ऊंचा तिरंगा, लाईट का भी किया शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के निर्देश पर रविवार 13 अगस्त को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नागरिकों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसके बाद विधायक दिलीपसिंह परिहार व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष चौपड़ा ने अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में लायन्स चौराहा पर 100 फिट ऊंचा तिरंगा लगाया व सीआरपीएफ रोड़ पर लगाई गई तिरंगा लाईट का शुभारंभ किया। 

नगरपालिका द्वारा आयोजित तिरंगा रैली भारतमाता चौराहा (फोरजीरो) से प्रारंभ हुई, जहां विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष चौपड़ा, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि महेन्द्र भटनागर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, भाजपा पदाधिकारी सुखलाल पंवार, सुनील कटारिया, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, नपा सभापति छाया जायसवाल, वंदना खण्डेलवाल, कुसुम जोशी, धर्मेश पुरोहित आदि मंचासीन अतिथिगणों ने भारतामाता की प्रतिमा के यहां तिरंगा लगाकर वाहन रैली का शुभारंभ किया। वाहन रैली ने सभी अतिथि के साथ नगरपालिका पार्षद, नगरपालिका अधिकारी, कर्मचारी, पूर्व सैनिक परिषद् के पदाधिकारी, सीआरपीएफ के जवान व अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। रैली के साथ स्वच्छता रथ व नपा के अन्य वाहन भी शामिल थे, जो देशभक्ति के तरानों की स्वर लहरियां गुंजायमान कर रहे थे। तिरंगे झंडे से सुसज्जित वाहन रैली भारतमाता की जय व वंदे मातरम् का उद्घोष करती हुई शहर के प्रमुख मार्ग कमल चौक, फव्वारा चौक, बारादरी, श्रीराम चौक, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार होते हुए लायंस चौराहा पहुंची। लायंस चौराहे पर मंचीय कार्यक्रम हुआ, जिसमें विधायक दिलीप परिहार व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष चौपड़ा ने अन्य सभी अतिथिगणों की उपस्थिति में आजादी के अमृतकाल में बनाये जा रहे अमृत उत्सव के इस आयोजन पर प्रकाश डालते हुए अमृतकाल के पंचप्रण की जानकारी देते हुए आजादी के इतिहास में नीमच के महत्व को रेखांकित किया व शहर के नागरिकों से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बात कहीं। कार्यक्रम पश्चात् अतिथिगणों ने लायंस चौराहे पर 100 फिट ऊंचे पोल पर नवीन झंडा लगाया व सीआरपी रोड़ पर लगाई गई तिरंगा लाईट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया व आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ ने माना। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE