BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला देवी बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का.. <<     दतिया में हत्याकांड को लेकर विरोध, कुशवाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित परिचर्चा.. <<     BIG NEWS : एमपी सहकारिता चुनाव, कांग्रेस ने अरुण.. <<     KHABAR : विशाल कुशवाहा हत्याकांड मामले में क्रॉस.. <<     BIG NEWS : सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तक नीमच की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती.. <<     KHABAR : राजस्व महा अभियान- धनेरियाकला में लगा.. <<     KHABAR : नेवी की 6 माह की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल गोलीकांड पर भीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा नष्टीकरण के विरोध में किसानों.. <<     BIG NEWS : यूसीसी की बैठक में कांग्रेस सहित 4.. <<     KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2026, 4:46 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन, डीएसटी और विजयपुर थाना पुलिस की जंगल में घेराबंदी, तीन इनामी अपराधी गिरफ्तार, हत्या-लूट के मामलों में चल रहे थे फरार, अब सलाखों के पीछे रहेंगे संजय, अरूण और मनीष, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं थाना विजयपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या, हत्या के प्रयास और नकबजनी के मामलों में वांछित तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा के निर्देशन में डीएसटी को सक्रिय किया गया था। टीम द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र, तकनीकी संसाधनों एवं आसूचना संकलन के माध्यम से अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि थाना विजयपुर के हत्या के प्रयास के एक प्रकरण तथा थाना हमीरगढ़ (जिला भीलवाड़ा) के चोरी के दौरान हत्या के मामले में वांछित आरोपी संजय, अरुण और मनीष क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा पुनः वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित मार्गों पर रणनीतिक नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर तीनों आरोपी जंगल की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर घेराबंदी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पहचान और सत्यापन के बाद आरोपियों को थाना विजयपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
- संजय पुत्र फूलचंद कंजर (25 वर्ष) निवासी दूधीतलाई, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़।
- अरुण पुत्र जानकीलाल कंजर (26 वर्ष) निवासी दूधीतलाई, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़।
- मनीष पुत्र ओमप्रकाश कंजर (21 वर्ष) निवासी मोतीमंगरी, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़।

हत्या और चोरी के मामलों में थे फरार-
पुलिस के अनुसार, थाना हमीरगढ़ क्षेत्र में चोरी की वारदात के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस गंभीर मामले में तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा तीनों आरोपी थाना विजयपुर के हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में भी वांछित थे।

आपराधिक रिकॉर्ड-
- मनीष कंजर के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी और हत्या से जुड़े मामले दर्ज हैं।
- संजय कंजर के खिलाफ विजयपुर, बेगूं एवं हमीरगढ़ थानों में चोरी, नकबजनी, लूट, हत्या एवं आबकारी अधिनियम सहित कुल 6 प्रकरण दर्ज हैं।
- अरुण कंजर के खिलाफ विजयपुर, साडास एवं हमीरगढ़ थानों में लूट, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और हत्या सहित 7 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा वह तीन मामलों में वांछित था।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम-
डीएसटी टीम में कांस्टेबल रामावतार (प्रभारी चोरी निरोधक टीम), सुनील कुमार, प्रहलाद कुमार, पदम, हरिराम, हेमराज, जोगेंद्र, दुर्गेश एवं साइबर सेल से मनीष शामिल रहे। वहीं सहयोगी टीम में थाना प्रभारी रामलाल, एएसआई रोडूलाल तथा साइबर सेल के राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस ने बताया कि चोरी, नकबजनी, लूट एवं अन्य गंभीर अपराधों में वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE