मंदसौर। सीएम हाउस द्वारा लोगों को उनकी समस्या के समाधान के लिए फोन लगाया जाता है। फोन लगाने पर ऐसे लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान होता है। मंदसौर जिले में भी इस तरह कई लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के गांव ढोढर के रहने वाले रामचंद्र शर्मा ने बिजली की समस्या के लिए शिकायत की थी। सीएम हाउस द्वारा उनकी समस्याओं को सुना गया तथा फोन से संपर्क भी किया गया। रामचंद्र ने अपनी समस्या के बारे में और विस्तार से बताया। बिजली कटौती, बिजली समय पर न आना जैसी समस्या बताई गई। अब इनकी समस्याओं का समाधान हो चुका है। अब बिजली कटौती नहीं होती है और बिजली भी पर्याप्त आती है। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के गांव धतुरिया के निवासी धनराज गुर्जर द्वारा शिकायत की गई थी कि इनके यहां वार्ड क्रमांक 9 में विगत कुछ दिनों से पानी नहीं आ रहा था। उक्त समस्या को सीएम हाउस के माध्यम से देखा गया। सीएम हाउस से धनराज गुर्जर को फोन लगाया। आज सीएम हाउस से फोन लगाने के पश्चात इनकी समस्या का समाधान हो चुका है। इनके यहां वार्ड क्रमांक 9 में पर्याप्त पानी आता है। साथ में इनके द्वारा बिजली की समस्या भी बताई गई थी। वह भी अब समाप्त हो चुकी है। इनके यहां पर भी अब पर्याप्त मात्रा में बिजली आ रही है। गरोठ विधानसभा क्षेत्र के गांव कुर्लासी के रहने वाले जगदीश खाती को सीएम हाउस द्वारा फोन लगाया गया तथा उनकी शिकायत के बारे में जानकारी ली। जगदीश द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर खराब होने तथा लंबे समय पश्चात भी ट्रांसफार्मर न लगने के संबंध में शिकायत की गई। जिस पर सीएम हाउस द्वारा संज्ञान लिया गया तथा गांव में जो ट्रांसफार्मर खराब था। उसके लगने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई।