मंदसौर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश में स्थित सभी मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की ईमारतों तथा सभी शासकीय भवनों पर 14 एवं 15 अगस्त की रात में रौशनी करने की व्यवस्था की जाये। राज्य शासन इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिये है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शासन के निर्देश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।