BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का नया बाजार और तिसरी मंजिल पर.. <<     KHABAR : श्री राम भक्त हनुमान मंडल जावद ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु.. <<     KHABAR : डाक विभाग ने मतदाता जागरूकता अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव और जिला मजिस्ट्रेट.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     NEWS : संयम जीवन सरलता निष्कपटता का मार्ग है-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल कर्मियों का.. <<     NEWS : पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों को.. <<     BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     BIG NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 2:30 pm
REPORT : स्कूल में हुआ चुनाव पाठशाला का आयोजन, छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ, विधानसभा क्षेत्र में प्रचार रथ का भ्रमण के साथ-साथ ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन भी जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज विदिशा विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया है। इसी क्रम में आज कुआंखेड़ी के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया।
चुनावी पाठशाला को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर विजय कुमार श्रीवास्तव ने सम्बोधित करते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, पूर्व में जुड़े नाम में सुधार की प्रक्रिया पर गहन प्रकाश डाला है। कार्यशाला को इलेक्शन सुपरवाइजर राजेंद्र निगम, बूथ लेवल ऑफिसर शोभा श्रीवास्तव, विद्यालय प्राचार्य केसी अहिरवार ने सम्बोधित किया।
विद्यालयीन विद्यार्थियों ने चुनावी पाठशाला में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने तथा विधानसभा 2023 के निर्वाचन में मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने की शपथ ली।
निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए प्रचार रथ का भी शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा अवलोकन कर जानकारियां प्राप्त की गई इस दौरान विद्यार्थियों की निर्वाचन संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।
गुलाबगंज के हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से जागरूक करने के साथ-साथ प्रचार रथ के साथ मौजूद ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजनों के समक्ष किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE