BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 5:50 pm
BIG NEWS : चुनावी प्रक्रिया समझने एमपी आएगी श्रीलंका-फिलीपींस की टीम, भोपाल समेत 4 जिलों में देखेंगे मतदान सामग्री वितरण और वोटिंग, वोटर्स से करेंगे चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया को समझने के लिए फिलीपींस और श्रीलंका का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एमपी का दौरा करेगा। दोनों देशों की टीम चार दिन तक एमपी में रहकर मतदान तैयारियों और मतदान की गतिविधियों को समझेगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न देशों के डेलीगेशन को अलग-अलग राज्यों में भेजा जा रहा है। एमपी आने वाला यह डेलीगेशन 5 से 8 मई तक भोपाल में रहेगा, और इस दौरान मतदान की तैयारियों व मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करेगा।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि फिलीपींस के कमीशन ऑन इलेक्शंस की एसोसिएट कमिश्नर सोकोर्राे बी. इंटिंग के नेतृत्व में 3 सदस्यीय डेलिगेशन भोपाल आयेगा। इस डेलिगेशन में डायरेक्टर सेलिया बी. रोमेरो एवं एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट लेसली एन सी. कॉनक्विला भोपाल आएंगी।


इसी तरह श्रीलंका के प्रेसीडेंशियल कमीशन ऑफ इन्क्वायरी टू मेक रिकमंडेशन्स फॉर इलेक्शन लॉ रिफार्म्स के चेयरमैन जस्टिस वीवेज प्रियसथ गेरार्ड डेप के नेतृत्व में 8 सदस्यीय डेलीगेशन भोपाल आ रहा है। इस डेलीगेशन में कमीशन मेंबर सुंथारम अरूमैनायाहम, कमीशन मेम्बर अलीसंदारालेज सेनानायके, कमीशन मेंबर अहमद लेब्बे मोहम्मद सलीम, कमीशन मेंबर निमालका फर्नांडो, कमीशन मेंबर विथारानागे दीपानी सामंथा रॉडरिगो, कमीशन मेंबर एलन करमाइकल वेरे तंबिनायागम डेविड सहित कमीशन सेकेट्री माधवा देवा सुरेंद्र भी भोपाल आएंगे।


चार जिलों में जाएंगे, वोटर्स से करेंगे बात
राजन ने बताया कि यह डेलीगेशन 5 मई को भोपाल पहुंचेगा। यह डेलीगेशन 6 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक दलों की रवानगी सहित अन्य मतदान तैयारियों का अवलोकन करेगा। सात मई को यह डेलीगेशन भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिले के मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया का मौके पर जाकर अवलोकन करेगा। साथ ही मतदाताओं से चर्चा भी करेगा। इसके उपरांत 8 मई को दोपहर 12 बजे यह डेलिगेशन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय आएगा और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से भेंट कर अपने अनुभव साझा करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE