BREAKING NEWS
KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस के आरोपों को बीजेपी ने बताया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 8:11 pm
KHABAR : स्वास्थ्य संस्थाओ में प्रति मंगलवार और शुक्रवार आयोजित किये जा रहे ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, टीकाकरण सहित स्वास्थ्य योजनाओं का दिया जा रहा लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती माताओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में प्रति मंगलवार और शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित कर जनहितैषी स्वास्थ्य और योजनाओं का लाभ हितग्राही को दिया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ उईके ने बताया कि हैल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों और आंगनवाडी केन्द्रों में प्रति मंगलवार और शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें नवदम्पति के विवाह पंजीयन से लेकर गर्भवस्था में टीकाकरण, जांच उपचार, हाई रिस्क प्रबंधन और स्वास्थ्य संस्था में निःशुल्क परिवहन और प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में बताया जाता है। जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए, स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा हितग्राही और परिवार जनों को स्वास्थ्य शिक्षा, परामर्श और और परिवार नियोजन के बारे मे बताया जाता है। सीमित परिवार खुशियां अपार के लिए परिवार नियोजन हेतु स्थायी और अस्थायी संसाधनो के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।

सीएमएचओ डॉ उईके ने बताया कि ग्रामीणजन प्रति मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में सहभागी बने और शासन द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं कि जानकारी जैसे जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना, आयुष्मान कार्ड, टेली मेडिसीन वीडियोकाल के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श, 108 निःशुल्क परिवहन सेवा, युविन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण, प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के.), साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपुरण कार्यक्रम, गृह आधारित शिशु देखभाल (एचबीएनसी), गैर-संचारी रोग (एन.सी.डी.) कार्यक्रम, मिशन परिवार विकास कल्याण कार्यक्रम आदि जनहितैषी स्वास्थ्य  योजनाओं कि जानकारी लेकर स्वयं और परिवारजनों को इसका लाभ दिलवा सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE