BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 6:36 pm
NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा राहत का लाभ, पुराने पट्टों से लेकर राजस्व समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में आयोजित हो रहे शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान मिल रहा है। शिविरों में पैतृक पट्टे जारी करने, राजस्व अभिलेखों में सुधार, कृषि एवं अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में आज तुम्बड़िया, भट्टोका, बामनिया, भूपालसागर, सांखली, जयनगर, मण्डेसरा, लसड़ावन, बड़ोली माधोसिंह, भदेसर उपखंड के भालुण्डी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए।


राजस्व समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
ग्राम पंचायत सांखली में आयोजित शिविर में प्रार्थी हरलाल पिता चूना अहीर ने जमाबंदी नकल में दर्ज गलत जाति सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जाँच के बाद तत्काल कार्यवाही करते हुए जमाबंदी में दर्ज जाति का शुद्धिकरण कर सही अभिलेख उपलब्ध कराया गया। वहीं राजस्व विभाग द्वारा शिविर स्थल पर ही जमाबंदी में दर्ज नाम कालू पत्नी नंदराम को संशोधित कर काली पत्नी नंदराम किया गया, जिससे ग्रामीण को सही राजस्व अभिलेख प्राप्त हुआ।


मण्डेसरा में दुर्घटना की आशंका का हुआ समाधान
ग्राम पंचायत मण्डेसरा के शिविर में ग्रामीणों द्वारा मण्डेसरा-खालगांव मार्ग पर बने गहरे गड्ढे की समस्या बताई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिविर प्रभारी के निर्देश पर मौके पर जेसीबी भेजकर गड्ढे को भरवाया गया, जिससे ग्रामीणों एवं पशुओं के लिए दुर्घटना का खतरा टल गया।


पुश्तैनी पट्टे मिलने से मिला मालिकाना हक
ग्रामीण सेवा शिविर के तहत ग्राम पंचायत शम्भुपुरा एवं बस्सी में बंशीलाल भील निवासी शम्भुपुरा एवं रतनलाल लोहार निवासी बस्सी को उनके मकानों के पुश्तैनी पट्टे प्रदान किए गए। पट्टा मिलने से उन्हें मकान का मालिकाना हक मिला तथा आर्थिक सुविधा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।


आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि आज शिविर में 38 वर्ष पुराना पट्टा जारी शहरी सेवा शिविर के तहत चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 से 30 में आयोजित शिविर में 38 वर्ष पुराने लंबित प्रकरण का समाधान करते हुए राजेश चावला को भूखंड का पट्टा प्रदान किया गया। यह पट्टा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशों पर जारी किया गया। इसके अतिरिक्त निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 19 एवं 20, बड़ीसादड़ी वार्ड संख्या 9, कपासन वार्ड संख्या 10, रावतभाटा वार्ड संख्या 12 से 15, बेगूं वार्ड संख्या 12 एवं 13 तथा आकोला वार्ड संख्या 8 में भी शहरी सेवा शिविर आयोजित किए गए।


भदेसर उपखंड के भालुण्डी शिविर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश धाकड़ शिविर में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनी एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा पट्टे वितरित किए। इस दौरान उपखंड अधिकारी सहित तहसीलदार विकास अधिकारी मौजूद रहे। शिविरों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE