BREAKING NEWS
KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस के आरोपों को बीजेपी ने बताया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 10:49 am
KHABAR : शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में संस्था स्तरीय काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश के लिए सुनहरा अवसर, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में संचालित इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन, कम्प्यूटर साईंस एण्ड इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु संस्था स्तरीय काउंसलिंग का द्वितीय चरण  04 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु निर्धारित योग्यता कक्षा 10वीं उत्तीर्ण तय की गई है।

प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ने बताया कि प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन MPOnline पर जाकर  15 सितंबर तक करवाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि 04 सितंबर से 15 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी समस्त गतिविधियां पूर्ण कर सकते हैं। प्रवेश के समय छात्र/छात्रा अपने साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रति 10वीं अंकसूची, शाला त्यागी प्रमाण पत्र (टी.सी), मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण, आय प्रमाण-पत्र समग्र आई.डी., आधार कार्ड, की मूल प्रति एवं एक सेट फोटोकॉपी तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर उपस्थित होना होगा। छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिये यह एक स्वर्णिम अवसर है जिसमें ये तीन वर्ष की पत्रोपाधि प्राप्त कर रोजगार में अपने नवीन अवसरों को तलाश सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE