ग्वालियर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास योजनाओं पर आधारित रथों को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पहुँचकर शासन की योजनाओं की जानकारी जन दृ जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
विकास योजनाओं और गरीब कल्याण महाअभियान पर केन्द्रित तीन रथ ग्वालियर जिले में पहुँचे हैं। गुरूवार को प्रात 11 बजे बाल भवन से इन रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।