मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ रघु केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेन्द्रसिह सिसोदिया थाना प्रभारी नारायणगढ की पुलिस को सूचना मिली की बण्डपिपलिया बालाजी मंदिर के पास आम रोड पर एक लड़का जो बोल, सुन नही सकता केवल इशारे कर रहा है जो रास्ता भटक गया है ऐसा प्रतित होता है। सूचना पर डायल 100 ड्यूटीरत आरक्षक 812 नन्दकिशोर रेगर मय डायल 100 वाहन के तत्काल मोके पर पहुचे तथा उक्त लडका जो बोलने व सुनने मे असमर्थ है को साथ लेकर थाने पर आया जहां पर उक्त लडके से ईशारो मे पुछताछ करते उसने अपनी जेब से आधार कार्ड की प्रति निकालकर दी जिसका अवलोकन करते उसका नाम बेटा पिता जोधन लोधी उम्र 25 साल निवासी ग्राम बिजरी पोस्ट जगधर जिला सागर (मप्र) का होना लेख था। जिस पर संबंधीत थाने पर सम्पर्क कर उक्त व्यक्ति के भाई नेता लोधी से सम्पर्क हुआ। जिसके द्वारा बताया कि बेटा लोधी इन्दौर मे मजदुरी करने गया था जहा हमारे फुफा राजकुमार विश्वकर्मा रहते है जो राजकुमार विश्वकर्मा के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क किया गया जो राजकुमार द्वारा बताया कि यह गरीब व्यक्ति है। इसको बस के माध्यम से इन्दौर भेज दीजिये मैं यहां पर सम्भाल लुंगा। उक्त बेटा लोधी को बस के माध्यम से इन्दौर उसके परिजनो से मिलवाया एवं राह खर्च हेतु सहायता राशि दी गई।
उक्त कार्यवाही मे प्रआर अनुपसिह, आर 812 नन्दकिशोर रेगर, डायल 100 पायलेट
शिवपालसिंह की सराहनीय भूमिका रही।