ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 सितम्बर को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री चौहान इस दिन दोपहर बाद लगभग 2.25 बजे वायुमार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ग्वालियर विमानतल से हेलीकॉप्टर द्वारा कैलारस जिला मुरैना जायेंगे। मुरैना जिले में कैलारस, जौरा, छैरा, सुमावली व मुरैना में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान मुरैना से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर रात्रि 10 बजे ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे। यहाँ से विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।