धार। कुक्षी तहसील के ग्राम निसरपुर के सुकनाथ पिता घिसानाथ की सर्पदंश से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि मृतक की पुत्रियां आशा, ममता, तुलसी एवं माधुरी पिता सुकनाथ को दी जावेगी।