सेगांव। पवित्र श्रावण माह में नगर के शिव टेकड़ी सरकार के मंदिर में नगर सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं द्वारा 2 माह से अखंड ॐ नमः शिवाय जाप किया जा रहा था। जिसका समापन प्रतिवर्ष अनुसार भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशियों के रूप में नवमी तिथि को नगर में चूल्हा बंद भंडारे का आयोजन कर धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन नगर में रक्षाबंधन पर्व मनाने आई बहने भी बड़ी संख्या में भंडारे में पहुच कर शिव टेकड़ी सरकार के दर्शन कर भंडारा प्रसादी ग्रहण करती है। इस वर्ष बारिश के चलते भी श्रद्धालू बड़ी संख्या में पहुँचे।
शिवडोला समिति अध्यक्ष आनंदराम पाटीदार ने बताया कि सुबह 10 बजे पूर्णाहुति के पश्चात कन्या भोज से शुरू हुआ भंडारे में दोपहर तक लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की भंडारा यथावत शाम 5 बजे तक निरंतर जारी है।