नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में आज से महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ रंगोली प्रतियोगिता के साथ हुआ । जाजू महाविद्यालय जिले का युवा उत्सव चिन्हित महाविद्यालय है । प्रतिवर्ष महाविद्यालय में युवा उत्सव कार्यक्रम डॉ निर्मला खंडेलवाल की स्मृति में आयोजित किया जाता है । महाविद्यालय के प्राचार्य डॅा.एन .के .डबकरा की अध्यक्षता एवं महेश खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में मां सरस्वती के पूजा अर्चन एवं डॉ. निर्मल खंडेलवाल को पुष्पांजलि अर्पीत कर महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा कालानी , डॉ. बिना चौधरी , युवा उत्सव समिति की सहप्रभारी प्रो. विजय वाधवा, डॉ.रश्मि हरित एवं महाविद्यालय परिवार व छात्राएं उपस्थित रही । युवा उत्सव शुभारंभ रंगोली प्रतियोगिता के साथ हुआ । “मेरा वोट मेरा प्रदेश" विषय पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की एवं विभिन्न रंगों के माध्यम से मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आकर्षक रंगोली बनाई । कु.जूही रंजित सिंह राठोर ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । कु. निकिता सुरेश चन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से कु. महिमा महेश जेरिया एवं कु. अनीता घिसालाल धाकड़ रही । संगीत ,नृत्य एवं वादन प्रतियोगिताओं में एकल गायन सुगम प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान कु.पायल अतुल सुतार , कु. कोमल दीपक मेहडा एवं कु. ख़ुशी दीपक मेहरा ने प्राप्त किया । समूह गान प्रतियोगिता में कु.ट्विंकल ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । एकल गायन शास्त्रीय में कु.पायल धनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वादन की परकुसन विधा कु. पायल धनगर एवं नान परकुसन विधा में कु. विस्मिता संदीप जैन प्रथम स्थान पर रही । समूह नृत्य में क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान कु.प्रियलजैन समूह , कु.कोमल मेहडा एवं समूह कु. चंचल खंडेलवाल एवं समूह ने प्राप्त किया । मंचीय प्रतियोगिताओं का संचालन संगीता शर्मा एवं आभार अभिव्यक्ति कार्यक्रम की संयोजक डॉ बीना चौधरी द्वारा प्रेषित की गयी । दोपहर 2 बजे से चित्रकला विभाग में कार्टूनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे क्रमशः प्रथम स्थान कु. क्षिती पटेल प्रशांत पटेल, द्वितीय स्थान कु.माही सेन अनिल सेन एवं तृतीय स्थान कु. खुशी राठौर रणजीत सिंह ने प्राप्त किया ।
युवा उत्सव के द्वितीय दिवस 15 सितंबर को निम्नलिखित प्रतियोगिताये आयोजित कि जायेंगी स्थल-चित्रण सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होंगी . तत्पश्चात मंचीय प्रतियोगिता में मुकाभीनय , मिमिक्री ,लघु नाटिका एवं एकांकी 12:00 बजे से प्रारंभ होंगे. दोपहर 2:00 बजे चित्रकला विभाग में. कॉलाज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.