तराना। क्षेत्र में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। लंबे इंतजार के बाद बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।
बारिश से खेतों में नमी आने के साथ ही खरीफ फसलों की बोवनी की तैयारियों में जुटे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों के अनुसार समय पर हुई यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।
तेज बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।