BREAKING NEWS
जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<     KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2026, 2:31 pm
NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मोहर्रम पर्व को लेकर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था  बनाए रखने की दृष्टि से जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।


जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और जिले की परंपरा के अनुरूप शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने मोहर्रम पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को शहर में नीचे लटके बिजली के तारों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।


बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने मोहर्रम के पर्व को लेकर शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, गुंडागर्दी पर प्रभावी नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आमजन से RajCop Citizen App डाउनलोड करने की अपील की। इस ऐप से जिले की समस्त प्रकार की आमजन को सहायता मिलेगी जिसमें एफआईआर, आपातकालीन कॉल, महिलाओं की सुरक्षा, हेल्पलाइन,शहर के कैमरे सहित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शहर के पाडन पोल एवं शास्त्री नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है, जिससे निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके! नगर परिषद से चर्चा कर शहर में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगवानें की कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में खनिज विभाग से संबंधित रेती के डंपरों की गति नियंत्रण, सीएलजी सदस्यों को कार्ड उपलब्ध करवाने, जिले में बच्चों में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति को लेकर फीडबैक लेने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।


बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा ने शांति समिति के सदस्यों से त्योहार के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।


त्योहार के दौरान शहर में बड़े भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने, शहर में पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बेगूं क्षेत्र में चेची रोड की यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई।


बैठक में  उपखंड अधिकारी रजनी मीणा, अधीक्षण अभियंता अ.वि.वि.नि. राम सिंह यादव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधीक्षण अभियंता सुनित गुप्ता  यूआईटी से अंशुल आमेरिया, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव सहित शांति समिति के सदस्यों, सीएलजी सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE