बागली। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में अपने विकास कार्यों को लेकर जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इसी के चलते 22 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा बागली विधानसभा में प्रवेश करेगी। इस दौरान बागली विधानसभा के ग्राम गाराखेड़ी से यात्रा का प्रवेश होगा,जो की चापड़ा होते हुए आगे की ओर जाएगी। इस दौरान बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे के नेतृत्व में यात्रा का भविष्य स्वागत किया जाएगा।उसी की तैयारी को लेकर बागली रेस्ट हाउस पर भाजपा की बैठक आयोजित हुई, बैठक में विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे ,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, महेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि बहादुर सिंह सेंधव, कमल जायसवाल की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उक्त यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई, इसी दौरान युवा मोर्चा द्वारा भी अलग-अलग क्षेत्र से बाइक रैली का आयोजन कर चापड़ा में एकत्रित किया जाएगा जहां पर यात्रा का भविष्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही यात्रा के संबंध में जुड़े कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।