ग्वालियर। भिंड-दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय ने जमकर अफसरों की फटकार लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में नल जल योजना में कहा कितना है काम हुआ। लोग आ आकर बताते हैं। नल जल योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि कहां कितना काम हुआ? कहां प्रगति पर है? ये काम कब तक पूरा हो जाएगा। ये सारी रिपोर्ट लिखित में चाहिए। उन्होंने अफसरों को फील्ड में जाने और सत्यापित रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। इसके लिए कमेटी गठित करने जिसमें जनप्रतिनिधि शामिल किए जाने के निर्देश दिए।
यह दृश्य है जिला पंचायत भवन के सभागार का। यहां भिंड दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा कर रही थीं। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नल जल योजना की समीक्षा की। उन्होंने कितनी पंचायतों में नल जल योजना पूर्ण हो चुकी हैं कितने में प्रगतिरत हैं एवं कब तक पूर्ण होंगी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा नल जल योजना एवं जलजीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि इन योजनाओं को गंभीरता से लीजिए।
उन्होंने कहा कि नल जल योजना शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है इसका कार्य गुणवत्तापूर्ण कहां अफसरों, पाइप लाइन डालने हेतु खोदी गई सड़क का मरम्मतीकरण कर दिया जाए। नल की टोटी और पाइप लाइन लोगों के घर तक जानी चाहिए, हर घर नल लगना चाहिए इसका विशेष रखें। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गंभीरता से लेकर कार्य करें पंचायतों में जो जरूरी है, नल जल, बिजली, सड़क उसकी व्यवस्था प्राथमिकता से करें।
सांसद संध्या राय ने नगर पालिका भिण्ड के द्वारा शहर में वर्षा पूर्व किए गए कार्य, और गौरी सरोवर में किए निर्माण और स्वच्छता कार्य में किए गए व्यय की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में जगह जगह पानी भराव की स्थिति को ठीक करने के निर्देश दिए
उन्होंने बैठक में कहा-जिले में पीएचई, बिजली, सड़क और पीने के पानी से संबंधित कार्य जनता से जुड़े हैं। इन कार्यों को अधिकारी प्राथमिकता के साथ ध्यान देकर पूर्ण करें। शासन की योजनाओं और निर्माण कार्यों को शीघ्रता और गुणवत्ता पूर्ण कार्य करें। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, विधायक संजीव कुशवाह, कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत मनोज सरियाम सहित अन्य अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।