BREAKING NEWS
खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<     KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 4:48 pm
BIG REPORT : रतलाम को मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात, पीएम मोदी ने रखी रतलाम के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला, शहर विधायक-रतलाम के इंडस्ट्रियल विकास का सपना पूरा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे में रतलाम और मालवा क्षेत्र को भी बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रतलाम के समीप बनने वाले मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी है। रतलाम शहर विधायक कार्यालय पर इस वर्चुअल कार्यक्रम को लाइव देखा गया और प्रधानमंत्री के हाथों से आधारशिला रखें जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रतलाम जिले को मिली इस सौगात के लिए शहर विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया । भाजपा विधायक चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात रतलाम जिले के औद्योगिक विकास के सपने को पूरा करेगा और क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। शहर विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात देने के लिए धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया है।


दरअसल दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के समीप बनने वाले इस मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के लिए कुल 3600 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है।करीब 462 करोड रुपए की लागत से इस इंडस्ट्रियल पार्क को डेवलप किया जाएगा। इस इंडस्ट्रियल पार्क में टेक्सटाइल, ट्रांसपोर्टेशन, फार्मा और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योग लगेंगे जिससे। क्षेत्र और जिले के लोगों को रोजगार मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के 6 इंडस्ट्रियल पार्कों के साथ रतलाम के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रख मालवा और रतलाम जिले को बड़ी सौगात दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE